{"_id":"63ef7daee91c5972470731f8","slug":"crime-firing-in-ajmer-before-ex-cm-vasundhara-raje-welcome-programme-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: अजमेर में वसुंधरा राजे के स्वागत से पहले फायरिंग,खरवा चौराहे पर हवाई फायरिंग के बाद कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: अजमेर में वसुंधरा राजे के स्वागत से पहले फायरिंग,खरवा चौराहे पर हवाई फायरिंग के बाद कार्यक्रम रद्द
Fri, 17 Feb 2023 06:52 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:52 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अजमेर के मसूदा के खरवा चौराहा पर स्वागत से कुछ देर पहले फायरिंग हो गई। दो गुटों में झड़प के बाद एक गुट की ओर से फायरिंग हो गई। इस घटना के बाद राजे का कार्यक्रम वहां स्वागत कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
अजमेर में वसुंधरा राजे के स्वागत से पहले मौके पर फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अजमेर पहुंचने के बाद राजमार्ग चौराहा खरवा पर दो गुटों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। इससे राजे के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं में भगदड़ और दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के बाद वसुंधरा राजे का काफिला मांगलियावास से ब्यावर निकल गया। घटना के वक्त पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन फायर करने वाला युवक पिस्टल लहराते हुए गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।
जसवीर ग्रुप और सुरेश गुर्जर ग्रुप में झड़प की सूचना-सूत्र
जानकारी के मुताबिक मसूदा के खरवा चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत से पहले जसवीर ग्रुप और सुरेश गुर्जर ग्रुप में पुरानी रंजिश को लेकर झड़प हो गई। तभी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता पहुंचा। घटना की जानकारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मुख्य चौराहे पर रुकने का कार्यक्रम रद्द हो गया।
युवक हवाई फायरिंग कर फरार हो गया
ब्यावर सदर थाना प्रभारी चैनाराम बेड़ा ने जानकारी दी है कि बीजेपी कार्यकर्ता खरवा चौराहे पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए खडे़ थे। इसी बीच एक युवक आया । उसने हवा में फायरिंग की और फरार हो गया। पुलिस को फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई गई है, इसलिए मामले की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद सदर थाना पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों से समझाइश कर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन युवा आपस मे उलझे रहे। जानकारी के मुताबिक वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए खरवा चौराहे पर सुबह से ही शिवराज सिंह पलाड़ा अपने समर्थकों के साथ रावगोपाल सिंह की छतरी के पास खड़े थे। जानकारी के मुताबिक तभी वहां कुछ युवा आए। जिनमें किसी बात पर कहासुनी हो गई। फिर भीड़ में से एक शख्स ने फायरिंग कर दी। उसके बाद कुछ युवाओं ने उसे कवर दिया और गाड़ी में बैठकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
अजमेर जिले में हुआ वसुंधरा राजे का स्वागत
इससे पहले अजमेर जिले में एंट्री पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत ने वसुंधरा राजे का बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बांदरसिंदरी में होटल भंवर सिंह पैलेस पर खो- खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के मुंसिफ अली खान, एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, बीजेपी लीडर सीमा अखावत ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने लोकगीत गाकर वसुंधरा राजे का स्वागत सत्कार किया।
ब्यावर विधायक के निवास पहुंचकर जताया शोक
वसुंधरा राजे ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत के किशनपुरा स्थित आवास पर पहुंची। जहां उन्होंने रावत की माता स्वर्गीय मीरा देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । जयपुर से ब्यावर जाते समय भी जगह जगह राजे का स्वागत हुआ।
ये नेता राजे के साथ रहे
वसुंधरा राजे राजे के साथ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री युनुस खान दौरे पर मौजूद रहे। किशनगढ़ टोल नाके पर बीजेपी नेता विकास चौधरी, गेगल टोल पर पुष्कर एमएलए सुरेश सिंह रावत, पुष्कर चेयरमैन कमल पाठक, मुंसिफ अली खान, पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत, प्रधान अर्जुन सिंह रावत ने राजे का स्वागत किया। मांगलियावास में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने अभिनंदन किया।