फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crime: Ajmer GRP Arrested Thug from Phulera junction, after Absconding from Ajmer living as Monk in Delhi

Crime:अजमेर में जमानत से फरार शातिर ठग गिरफ्तार, दिल्ली में साधु बना, फर्जी दस्तावेज से नोएडा पुलिस सुरक्षा ली

Sat, 01 Apr 2023 07:09 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 07:09 PM IST
सार

अजमेर में 18 साल पहले ठगी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार होकर दिल्ली में योगी केशव नाथ के नाम से रहने लगा। पुलिस और रेलवे से भी ठगी कर धोखाधड़ी की। जीआरपी थाना अजमेर पुलिस ने आरोपी गोपाराम को फुलेरा से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Crime: Ajmer GRP Arrested Thug from Phulera junction, after Absconding from Ajmer living as Monk in Delhi
अजमेर में जमानत से फरार शातिर ठग गिरफ्तार, दिल्ली में साधु बनकर रहा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गिरफ्तार आरोपी गोपाराम उर्फ गोपाल उर्फ केशव कृष्ण नाथ  जालौर ज़िले के थाना मोहरा क्षेत्र के भगला चेपटा का रहने वाला है। जो हाल में नई दिल्ली में उत्तम नगर डीके मोहन गार्डन इलाके में रह रहा था। जीआरपी अजमेर पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन फुलेरा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजमेर में 18 साल पहले ठगी के आरोप में पकड़ा गया था। फिर जमानत मिलने के बाद फरार होकर दिल्ली में योगी केशव नाथ के नाम से जीवन यापन करने लगा। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नोएडा पुलिस से सुरक्षा भी ले रखी थी। इसके अलावा रेलवे का भी कार्ड बनवा कर रेलवे को नुकसान पहुंचा रहा था।
विज्ञापन


 टीवी न्यूज़ चैनल में नौकरी लगाने के नाम पर की थी ठगी

अजमेर जीआरपी एसपी पूजा अवाना ने बताया कि साल 2005 में आबू रोड से अजमेर ट्रेन यात्रा के दौरान आरोपी गोपाराम ने अजमेर निवासी राजेंद्र कुमार से एक टीवी न्यूज़ चैनल में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ठगे थे। आरोपी को उसी समय जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोप पत्र पेश किए। इसके बाद कोर्ट से जमानत लेकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


गोपाराम से केशव कृष्णनाथ साधु बनकर दिल्ली में रहने लगा 

एसपी अवाना ने बताया कि आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर में जाकर गोपाराम से केशव कृष्णनाथ साधू बनकर अपना जीवन यापन करने लगा। आरोपी के अजमेर आने की सूचना पर एएसपी योगिता मीणा, सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह के सुपरविजन और एसएचओ फूलचंद बालोटिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर शनिवार को रेलवे स्टेशन फुलेरा से गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की गई।  पूछताछ में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के जरिये नोएडा पुलिस से सुरक्षा प्राप्त करना बताया है। आरोपी योगी केशव कृष्ण नाथ के नाम से " सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परमर्शदात्री समिति उत्तर रेलवे भारत सरकार " का कार्ड बनाकर रेलवे को नुकसान पहुंचा रहा था। आरोपी के पास दलित सेना का भी कार्ड मिला है। इसने मुख्य सचिव गौतमबुद्ध नगर नोएडा, पुलिस अधिकारी गौतमबुद्ध नगर और जिला अधिकारी को पत्र भेजकर स्वयं योगी केशव नाथ की प्रोटोकाल व्यवस्था के लिए लेटर जारी किया है। इस सम्बंध में नोएडा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सरदारपुरा जोधपुर पर भी साल 2003 में ठगी का प्रकरण रजिस्टर्ड हुआ था। फिलहाल अन्य वारदातों के बारे में इससे जानकारी जुटाई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्रवाई में शामिल टीम सदस्यों के नाम 

एसएसओ थाना जीआरपी फूलचन्द बालोटिया, डीएसटी इंचार्ज मनोज कुमार, हैड कॉन्स्टेबल सर्वेश्वर डोडवाड़िया , कॉन्स्टेबल नानूराम 727 और नानूराम 450, राजकुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed