फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crime Accused who bit off the nose of a farmer arrested in Jalore

Crime: जालोर में शादी संबंध की रंजिश में किसान की नाक काटने वाला आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर लूटा भी था

Mon, 13 Feb 2023 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 07:09 PM IST
सार

राजस्थान में जालोर की सरवाना थाना पुलिस टीम ने शादी के संबंध को लेकर रंजिश के चलते मारपीट, लूट और नाक काटने की घटना में वांटेड आरोपी भंवरलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Crime Accused who bit off the nose of a farmer arrested in Jalore
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालोर पुलिस की पकड़ में आया आरोपी भंवरलाल विश्नोई पुत्र स्वरुपा राम सरवाना थाना इलाके के जैसला का रहने वाला है, जिस पर शादी के संबंध की बात को लेकर रंजिश के चलते मारपीट, लूट और नाक काटकर बेइज़्जती करने और घायल करने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इन्वेस्टिगेशन और पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया।

विज्ञापन


जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 10 फरवरी को जैसला गांव निवासी किसान हरिराम विश्नोई (44 साल) ने थाना सरवाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसके गांव के ही भंवरलाल और अन्य ने शादी के संबंध को लेकर रंजिश के कारण उसके साथ मारपीट कर नाक काट दी और उसकी जेब से जबरन 300 रुपये और आईडी कार्ड लूट कर ले गया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू किया।
विज्ञापन


सात सदस्यों की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार...
एसपी अग्रवाला के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एएसपी दशरथ सिंह, सीओ रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन और एसआई किशना राम के नेतृत्व में सात सदस्यों की टीम गठित की गई। गठित टीम ने इन्फॉर्मेशन जुटाकर तकनीकी सहायता से आरोपी भंवर लाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed