फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CP Joshi participated in Sarva Samaj Sanatan Chaturmas program in Chittorgarh Narbadiya

चातुर्मास संत समागम: जोशी ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद, बोले- व्यक्ति संस्कारी हो तो राजनीति संस्कारवान होगी

Mon, 07 Aug 2023 10:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 07 Aug 2023 10:11 PM IST
सार

सांवलिया जी मंदिर मंडल की ओर से सर्व समाज सनातन चातुर्मास विकास समिति को अनगढ़ बावजी में चातुर्मास के आयोजन के लिए 51 लाख रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई। 

विज्ञापन
CP Joshi participated in Sarva Samaj Sanatan Chaturmas program in Chittorgarh Narbadiya
सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सोमवार को चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर तहसील के नरबदिया पहुंचे। यहां उन्होंने संत श्री अमरा भगतजी की धूणी, अनगढ़ बावजी में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने संत अवधेशानंद जी का आशीर्वाद लिया और संत समागम को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक साथ सभी संतों के दर्शन और आशीर्वाद का अवसर मिला है। अगर व्यक्ति संस्कारी हो तो राजनीति अपने आप संस्कारवान हो जाती हैं, और व्यक्ति को संस्कारवान बनाने में धर्मगुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने प्रस्तावित अमराजी भगत पैनोरमा को इको फ्रेंडली तरीके से बनाने के निर्देश दिए, ताकि आगे भी यहां चातुर्मास जैसे कार्यक्रम आयोजित होते रहे और लगातार संतों और आमजन का आगमन होता रहे।
विज्ञापन

 
अनगढ़ बावजी में चातुर्मास के आयोजन और संतों के आगमन से धरा धन्य हुई-उदयलाल 
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि अनगढ़ बावजी में चातुर्मास के आयोजन और संतों के आगमन से यहां की धरा धन्य हो गई है। संतों के आशीर्वाद से हम सभी सबके विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से नाथद्वारा के विजन की तर्ज पर यहां का विकास करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनगढ़ बावजी में चार करोड़ की लागत से अमराजी भगत का पैनोरमा निर्माण जारी-जाड़ावत
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि यहां हम सब संतों का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए हैं। संतगणों का आशीर्वाद हम सबको प्राप्त हो, ताकि हम बेहतर काम कर सकें। उन्होंने कहा कि अनगढ़ बावजी में 4 करोड़ की लागत से अमराजी भगत का पैनोरमा निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर कपासन प्रधान भैरूलाल चौधरी, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने भेंट किए 51 लाख
सांवलिया जी मंदिर मंडल की ओर से सर्व समाज सनातन चातुर्मास विकास समिति को अनगढ़ बावजी में चातुर्मास के आयोजन के लिए 51 लाख रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई। 


सांवलिया सेठ के किए दर्शन
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने मण्डफिया पहुंचकर श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर मण्डल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर सहित मंदिर मण्डल के पदाधिकारियों ने उपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed