Child Vaccination: 12 से 14 साल के बच्चों को कल से लगेगा कोरोना का टीका, केंद्र से मिलीं 30 लाख वैक्सीन
राजस्थान में कल से 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने अभिभावकों से कोरोना का टीका आवश्यक रूप से लगवाने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कल बुधवार से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 2010 तक जन्म लेने वाले सभी बच्चे प्रशासन द्वारा निर्धारित केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराकर बच्चों को टीका लगवा सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के जरिए ही कोरोना जैसी महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा वैक्सीन दी हैं, इन्हें सभी जिलों में भेज दिया गया है।
28 दिन बाद लगेगी दूसरी डोज
मंत्री मीणा ने बताया कि 12 से 14 साल के बच्चों पहली डोज लगने 28 दिन बाद दूसरी वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 12 से 13 साल के 15 लाख 91 हजार और 13 से 14 वर्ष के 14 लाख 96 हजार बच्चों का टीकाकरण करना है। प्रदेश में इस आयु वर्ग के 30 लाख 87 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज भी दी जाएगी
स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि 60 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को भी कल 16 मार्च से कोराना वैक्सीन (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) की प्रिकॉशन डोज दी जाएगी। कोरोना का दूसरा डोज लगने के नौ महीने बाद यह टीका लगाया जाएगा। जिन बुजुर्गों को दूसरी डोज लगवाए हुए नौ महीने का समय पूरा हो गया है वे इस वैक्सीन को लगवा सकते हैं।