फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Court sentenced rape victim minor killer to life imprisonment his mother imprisoned for 5 years

दुष्कर्मी ने मासूम को मार डाला, आरोपी की मां बोली- चलो इसे गड्ढा खोदकर दफना देते हैं

Wed, 06 Nov 2019 10:10 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 06 Nov 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Court sentenced rape victim minor killer to life imprisonment his mother imprisoned for 5 years
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को मंगलवार को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसी मामले में आरोपी की मां को भी मासूम का शव छिपाने की योजना बनाने के लिए पांच साल कैद की सजा दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सादुलशहर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी हेमंत सोनी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही शव छिपाने की योजना बनाने वाली आरोपी की मां कांता सोनी को पांच साल की सजा और पच्चीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश मसरूर आलम खान ने फैसला सुनाया। 
विज्ञापन


विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने बताया कि यह मामला करीब तीन साल पहले का है। उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजनों ने 22 दिसंबर 2015 को सादुलशहर थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन बाद मासूम का शव पड़ोसी के घर में कूलर के अंदर मिला था। इस पर पुलिस ने पड़ोसी हेमंत सोनी और उसकी मां कांता सोनी को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कूलर में छिपा दिया। उन्होंने बताया कि जब आरोपी की मां कांता को इसका पता चला तो उसने मकान के पास गड्ढा खोदकर शव दफनाने की योजना बनाई। इसी बीच दोनों को पकड़े गए और आरोप कबूल कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed