फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   couple used to beat up 12-year-old child and husband did misdeed with boy in Jaipur

Jaipur: पत्नी के सामने 12 साल के बच्चे से पति करता था कुकर्म, भागने पर तलवे जला दिए

Wed, 23 Mar 2022 03:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Mar 2022 03:34 PM IST
सार

काम दिलाने के लिए पिता ने नाबालिग बच्चे को अपने परिचित के साथ जयपुर भेज दिया था लेकिन यहां बच्चे पर खूब अत्याचार किया गया। मासूम को एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां उसे दिन से रात तक काम कराया जाता था।

विज्ञापन
couple used to beat up 12-year-old child and husband did misdeed with boy in Jaipur
जयपुर में बच्चे से कुकर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजधानी के शास्त्री नगर के मक्का मस्जिद इलाके में मंगलवार को एक बच्चा सड़क पर रेंगता हुआ मदद मांगता दिखा। स्थानीय लोगों ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन करके बुलाया। बच्चे के शरीर पर कई जख्म के निशान थे। जब मासूम ने अपने साथ ज्यादती बयां की तो लोगों के आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन


बच्चे ने बताया कि जो परिचित उसे जयपुर लेकर आए, वो रोज मारपीट करते थे। शराब के नशे में पति पत्नी के सामने ही बच्चे से कुकर्म करता था। उससे बात-बात पर मारपीट की जाती थी। चीखने-चिल्लाने की आवाज बाहर ना जाए इसके लिए स्पीकर पर तेज गाने चला देते थे। एक बार बच्चे ने भागने की कोशिश की तो उसके पैरे के तलवे जला दिए।

विज्ञापन


सुबह से रात तक करता था काम, खाना भी नहीं देते
पीड़ित ने बताया कि सात महीने पहले उसके परिचित रुही परवीन (25) और मोहम्मद रियाज (27) उसे जयपुर में काम दिलाने के लिए बिहार से लेकर आए थे। वह सुबह सात बजे से रात के 12 बजे तक चूड़ी बनाने का काम करता था। उसे भूख लगने पर खाना भी नहीं देते थे। उसे सिर्फ बिस्किट पानी के साथ खाने को देते थे। तबीयत बिगड़ने पर भी दंपती उसे बड़ी बेरहमी से पीटते थे। दंपती उसे जबरदस्ती माता-पिता को कहने को कहते कि वह ठीक है। कोई परेशानी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत कर सड़क पर रेंगता हुआ पहुंचा
मंगलवार को जब आरोपी रूही परवीन ने उसे छत की सफाई करने के लिए भेजा तो उसने हिम्मत की और भाग निकला। वह ठीक से चल नहीं सकता था इसलिए पड़ोस की छत पर रेंगता हुआ पहुंच गया। फिर वहां से जैसे-तैजे वह सड़क पर पहुंच गया। बच्चे ने लोगों से गुहार लगाई कि उसे बचा ले वरना वह औरत उसे मार देगी।


आरोपी पत्नी गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रूही को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसका पति मौके से फरार हो गया। बच्चे को जिस कमरे में रखा गया था, वहां से चूड़ी बनाने के सामान जब्त किए गए हैं। बच्चा बिहार के हयाघाट बिलासपुर दरभंगा का रहने वाला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed