{"_id":"64073631e85bab04630cbb93","slug":"couple-riding-bullet-romance-on-the-road-jaipur-video-viral-on-social-media-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बुलेट पर सवार कपल का बीच सड़क पर रोमांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जयपुर का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बुलेट पर सवार कपल का बीच सड़क पर रोमांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जयपुर का वीडियो
Tue, 07 Mar 2023 07:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:27 PM IST
सार
जयपुर में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो राजस्थान की यातायात पुलिस के पास भी पहुंच गया है। बुलेट बाइक के नंबर से आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जयपुर में इस तरह बुलेट पर घूमा कपल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बाइक में बैठे प्रेमी जाेड़े के रोमांस के वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लड़की पेट्रोल टैंक पर बैठी होती है और युवक बाइक चला रहा होता है। ऐसा ही एक वीडियो अब राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आया है। जिसमें एक प्रेमी जोड़ा होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। यहां देखें वीडियो...
वायरल वीडियो जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बुलेट पर जाते हुए एक प्रेमी जोड़ा दिखाई दे रहा है। लड़की पेट्रोल टैंक पर बैठी है और बाइक चला रहे युवक के गले लगे हुए है। किसी ने भी हेलमेट भी नहीं पहन रखा है।
यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो राजस्थान की यातायात पुलिस के पास भी पहुंच गया है। बुलेट बाइक के नंबर से आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले अजमेर जिले के एक प्रेमी जोड़े का इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शहर के पुष्कर रोड पर युवक और युवती मोटरसाइकिल पर खुलेआम रोमांटिक स्टंट करते नजर आ रहे थे। युवक बाइक चला रहा था और युवती पेट्रोल टैंक पर युवक की ओर मुंह किए हुए बैठी थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaipur.. होली पर सरेराह आशिकी । सोशल मीडिया पर युवक युवती का वीडियो हुआ वायरल। b2 बाईपास का बताया जा रहा है वीडियो . मोटरसाइकिल पर आशिकी करते दिखे युवक-युवती। मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर अब पुलिस कर रही है तलाश। संभवतः ट्रैफिक पुलिस कर सकती है चालान... pic.twitter.com/lZgpY0LsVu
विज्ञापन विज्ञापन— Jitesh Jethanandani (@jethanandani14) March 7, 2023
वायरल वीडियो जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बुलेट पर जाते हुए एक प्रेमी जोड़ा दिखाई दे रहा है। लड़की पेट्रोल टैंक पर बैठी है और बाइक चला रहे युवक के गले लगे हुए है। किसी ने भी हेलमेट भी नहीं पहन रखा है।
यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो राजस्थान की यातायात पुलिस के पास भी पहुंच गया है। बुलेट बाइक के नंबर से आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले अजमेर जिले के एक प्रेमी जोड़े का इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शहर के पुष्कर रोड पर युवक और युवती मोटरसाइकिल पर खुलेआम रोमांटिक स्टंट करते नजर आ रहे थे। युवक बाइक चला रहा था और युवती पेट्रोल टैंक पर युवक की ओर मुंह किए हुए बैठी थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था।
#Rajasthan #अजमेर में प्रेमी जोड़े के 'रोमांटिक स्टंट' का वीडियो, बाइक पर किया प्यार का इजहार pic.twitter.com/cxsSfEo9RI
— Uditdixit Journalist (@Uditdixit4) February 7, 2023