फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   coronavius rajsthan live updates woman infected from covid 19 dies at pbm hospital tablighi jamaat  

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की मौत, 17 नए मामले आए सामने

Sat, 04 Apr 2020 11:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
coronavius rajsthan live updates woman infected from covid 19 dies at pbm hospital tablighi jamaat  
राजस्थान में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 60 साल की महिला की शनिवार को मौत हो गई। यह महिला बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती थी और उसने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। इस बीच, राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 196 हो गई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इन नए मामलों में आठ लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे हैं और ये लोग दिल्ली में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में गए थे। इनमें से छह झुंझुनू और दो चुरू के लोग हैं।
विज्ञापन


जोधपुर में संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, 'बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती एक बुजुर्ग महिला (60) की आज मौत हो गयी। उसने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। वह दिव्यांग थीं और वेंटिलेटर पर थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात से जुड़े मामलों में छह झुंझनू और दो चुरू जिले से हैं। बाकी के नौ में से पांच जोधपुर, तीन बांसवाड़ा और एक भीलवाड़ा से है। भीलवाड़ा में तीन में से दो की शुरुआती रिपोरेट नेगेटिव आई है लेकिन शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सिंह ने कहा कि भीलवाड़ा में एक निजी अस्पताल में भर्ती ओपीडी रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जोधपुर के ताजा मामलों पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दो एक महिला के करीबी हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका तबलीगी से कोई संपर्क नहीं है।


अधिकारी के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 198 हो गई है। पूराजा राज्य 22 मार्च से लॉकडाउन है और संभावित संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण और स्क्रीनिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed