फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus School, college, coaching, gym and cinema hall closed in Rajasthan till March 30

कोरोना वायरस: राजस्थान में स्कूल-कॉलेज, कोचिंग-जिम और सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद

Sat, 14 Mar 2020 11:27 AM IST
Priyesh Mishra पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 14 Mar 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus School, college, coaching, gym and cinema hall closed in Rajasthan till March 30
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर एवं रंगमंच आदि को 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में आयोजित होने वाले म्यूजिक इन द पार्क तथा नाटक मंचन जैसे कार्यक्रम भी स्थगित रहेंगे। सीएम गहलोत ने शुक्रवार की देर रात एक उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने तथा केन्द्र सरकार की ओर से जारी किये गये परामर्श के तहत एहतियात के तौर पर संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री ने आम लोगों को कोरोना वायरस के विषय में भयभीत नहीं होने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा आवश्यकता होने पर ही सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं पर कोई रोक नहीं होगी। साथ ही, मेडिकल तथा नर्सिंग कॉलेज में कार्य संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से शादी समारोहों को छोटा रखने तथा सीमित संख्या में मेहमानों को बुलाने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से परामर्श आदि जारी कर आम लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए 370 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से केवल तीन मामले ही पॉजिटिव पाए गए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में कुल तीन लाख लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed