फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus Rajasthan Live Updates Hindi News Covid19 Positive cases crossed 11 thousands

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से पांच और मौत, 144 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार

Tue, 09 Jun 2020 02:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Rajasthan Live Updates Hindi News Covid19 Positive cases crossed 11 thousands
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को पांच और लोगों की मौत हो गई, इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 251 हो गई है। इसके साथ ही 144 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 11,020 हो गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक जयपुर में दो, जोधपुर व अजमेर में एक-एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 251 हो गई है।
विज्ञापन


केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 117 हो गई है जबकि जोधपुर में 24, कोटा में 18 और अजमेर में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 14 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य में मंगलवार सुबह तक संक्रमण के 144 नए मामले सामने आये। इनमें जयपुर में 61, भरतपुर में 30, अलवर में 11, जोधपुर में आठ, चुरू में सात, कोटा में छह व सीकर में पांच नए मामले शामिल हैं।


राजधानी जयपुर में रविवार को 61 नए मामले सामने आने से अब तक के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,321 हो गई। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed