फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   coronavirus outbreak in india rajasthan bjp to spread awareness among people through social media

कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा

Sun, 15 Mar 2020 10:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 15 Mar 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
coronavirus outbreak in india rajasthan bjp to spread awareness among people through social media
कोरोनावायरस के कारण अबतक भारत में दो लोगों की मौत हो चुकी है - फोटो : PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम करने के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि कोरोना वायरस के लिए सोशल मीडिया के जरिए एक जनजागृति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पूनिया ने शनिवार को एक बैठक में पार्टी के नेताओं से कोरोना वायरस को लेकर एक जनजागरण मुहिम चलाने को कहा है। पूनिया ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित इटली की एक महिला का स्वास्थ्य ठीक होना एक अच्छा संकेत है और यह सवाई मान सिंह चिकित्सालय के चिकित्सकों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक चार कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले आए हैं, इनमें से इटली की महिला की सेहत में सुधार आने के बाद उसे सवाईमान सिंह चिकित्सालय से राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्पताल में भेज दिया गया है। इतालवी महिला के पति सहित तीन अन्य पॉजिटिव मरीज सवाई मानसिंह चिकित्सालय के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed