{"_id":"5f03e3d0f5798710ac6b7720","slug":"coronavirus-lockdown-effect-a-man-had-to-leave-his-wife-in-pakistan-and-return-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का असर: एक व्यक्ति को पत्नी को पाकिस्तान में छोड़कर लौटना पड़ा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का असर: एक व्यक्ति को पत्नी को पाकिस्तान में छोड़कर लौटना पड़ा भारत
Tue, 07 Jul 2020 08:24 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जोधपुर
पीटीआई, जोधपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रवासी मजदूरों ने पैदल अपने घर तक का सफर तय किया तो कितने लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक खबर राजस्थान के जोधपुर से आई है कि लॉकडाउन के कारण एक व्यक्ति को पत्नी को पाकिस्तान में छोड़कर वापस भारत लौटना पड़ा।
विज्ञापन
राजस्थान निवासी लीलाराम (34) पाकिस्तान के मीरपुर खास में अपनी बीमार सास से मिलने अपने परिवार के साथ गया था, लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस को काबू करने के लिए भारत में लॉकडाउन लागू हो गया और वह परिवार के साथ पाकिस्तान में ही फंसा रहा।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान में इस प्रकार फंसे लोगों को स्वदेश भेजने के लिए सहमति बनने के बाद प्राधिकारियों ने लीलाराम और उसके तीन बच्चों को वापस जाने की अनुमति दे दी, लेकिन उसकी पत्नी जनता (33) के पास भारतीय नागरिकता नहीं होने के कारण उसे भारत नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन
लीलाराम ने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावात ने उसकी पत्नी को लौटने की अनुमति नहीं दी और उसे अपनी पत्नी को पाकिस्तान छोड़कर बच्चों के साथ लौटना पड़ा।
लीलाराम 1986 में पाकिस्तान से भारत आया था और उसे बाद में भारतीय नागरिकता मिल गई थी, लेकिन उसकी पत्नी के पास भारत की नागरिकता नहीं है और वह दीर्घकालीन वीजा पर यहां रह रही थी।