{"_id":"5e9d140c8ebc3e77496f14fb","slug":"coronavirus-live-updates-in-rajasthan-newborn-baby-girl-covid-19-positive-in-nagaur-10-family-members-including-mother-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जन्म लेते ही कोरोना की चपेट में आई मासूम, मां समेत परिवार के 10 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जन्म लेते ही कोरोना की चपेट में आई मासूम, मां समेत परिवार के 10 लोग संक्रमित
Mon, 20 Apr 2020 08:46 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान में एक मासूम बच्ची जन्म लेने के बाद ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। यह इस तरह का देश का पहला मामला है। नागौर में एक गर्भवती महिला ने शनिवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। जब बच्ची का टेस्ट किया गया तो उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
दरअसल मासूम का पूरा परिवार ही कोरोना वायरस की चपेट में है। सबसे पहले बच्ची के पिता का टेस्ट पॉजिटिव आया था। उसके बाद व्यक्ति की पत्नी का टेस्ट किया गया वो भी पॉजिटिव निकली। 16 अप्रैल को महिला और फिर उसके एक भाई समेत परिवार के 10 सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
मामले से जुड़े एक डॉक्टर ने कहा कि परिवार में ऐसी स्थिति हो चुकी है कि जब गर्भवती महिला को घर से लाया गया तो कोई उसके घर पर ताला लगाने वाला भी नहीं था। बता दें कि इससे पहले झुंझुनू जिले में ढाई महीने की बच्ची के पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन