फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus Live Updates in Rajasthan: Covid 19 cases increase in Jaipur Ajmer Jodhpur and other cities

राजस्थान में कोरोना के 38 नए मामले, पांच और संक्रमित मरीजों की मौत

Tue, 05 May 2020 11:51 AM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 05 May 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates in Rajasthan: Covid 19 cases increase in Jaipur Ajmer Jodhpur and other cities
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 82 हो गई है। इस बीच 38 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या भी बढ़कर 3,099 हो गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में पांच और संक्रमितों की मौत हुई है। इससे जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। वहीं पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 82 पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन


इस बीच राज्य में मंगलवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले आए जिनमें जयपुर में 14, चित्तौड़गढ़ में नौ, कोटा में आठ, जोधपुर में चार, टोंक में दो व भरतपुर में एक मामला शामिल है। इससे राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,099 तथा जयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 1036 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इटली के नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed