फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus in Rajasthan Live Updates: one more death in state due to Covid 19, new cases increase

राजस्थान में तीन और कोरोना मरीजों की मौत, 44 नए मामले, 2008 हुई संक्रमितों की संख्या

Fri, 24 Apr 2020 02:21 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Fri, 24 Apr 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Rajasthan Live Updates: one more death in state due to Covid 19, new cases increase
राजस्थान में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए हैं जबकि तीन और मरीजों की मौत हुई है। अब राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2008 हो गई है। वहीं, इस जानलेवा वायरस से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मरने वाले तीन मरीजों में से एक जमवारामगढ़ का रहने वाला है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के एक बुजुर्ग को ‘सर्जिकल इमरजेंसी’ के लिए 13 अप्रैल को यहां भर्ती करवाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन दूसरी रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले ही 22 अप्रैल को उनका निधन हो गया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से यह 31वीं मौत है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।


राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इटली के नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed