{"_id":"5ea2a8938ebc3e908b25fbce","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-updates-one-more-death-in-state-due-to-covid-19-new-cases-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में तीन और कोरोना मरीजों की मौत, 44 नए मामले, 2008 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में तीन और कोरोना मरीजों की मौत, 44 नए मामले, 2008 हुई संक्रमितों की संख्या
Fri, 24 Apr 2020 02:21 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए हैं जबकि तीन और मरीजों की मौत हुई है। अब राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2008 हो गई है। वहीं, इस जानलेवा वायरस से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
44 fresh cases & three deaths have been reported in Rajasthan today, taking total number of cases & deaths to 2008 & 31 respectively in the State: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/pz2naTlyHS
— ANI (@ANI) April 24, 2020
विज्ञापन
मरने वाले तीन मरीजों में से एक जमवारामगढ़ का रहने वाला है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के एक बुजुर्ग को ‘सर्जिकल इमरजेंसी’ के लिए 13 अप्रैल को यहां भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन दूसरी रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले ही 22 अप्रैल को उनका निधन हो गया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से यह 31वीं मौत है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इटली के नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।