{"_id":"5eae81138ebc3e90a074ef36","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-updates-news-in-hindi-covid19-positive-cases-toll-rises-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: राजस्थान में दो और मरीजों की मौत, 31 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2803 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: राजस्थान में दो और मरीजों की मौत, 31 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2803 हुई
Sun, 03 May 2020 02:00 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
राजस्थान में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान स्वास्थय विभाग की ओर से रविवार सुबह नौ बजे तक जारी आकंड़ों के मुताबिक संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। इस बीच संक्रमण के 31 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2,803 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और संक्रमित रोगियों की मौत हो गई। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 70 हो गई है।
विज्ञापन
मौत के कुल 70 मामलों में अकेले जयपुर में 40 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
वहीं राज्य में रविवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले आए जिनमें जयपुर में आठ, जोधपुर में नौ, उदयपुर में पांच, चितौड़गढ़ में तीन, अजमेर और प्रतापगढ में दो-दो तथा डूगंरपुर और कोटा में एक-एक नया मामला भी शामिल है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया। पूरे राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।