{"_id":"5ea92e8d77ed5f381a698056","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-updates-new-covid19-case-in-state-ajmer-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना वायरस के 19 नए मामले, 2383 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना वायरस के 19 नए मामले, 2383 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Wed, 29 Apr 2020 01:06 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
राजस्थान में कोविड-19 के 19 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह बढ़कर 2,383 हो गई। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 19 नए मामले आए जिनमें अजमेर में 11, जयपुर में पांच तथा जोधपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा के एक-एक नए रोगी शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्यभर में लॉकडाउन के साथ अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इटली नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया।
विज्ञापन