{"_id":"5ea673a28ebc3e907e5a73a0","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-updates-more-new-covid-19-cases-found-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना के 36 नए मामले आए सामने, 2221 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना के 36 नए मामले आए सामने, 2221 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Mon, 27 Apr 2020 11:24 AM IST
आसिम खान
एएनआई, जयपुर
एएनआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या सोमवार सुबह बढ़कर 2,221 हो गई। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 36 नए मामले सामने आए, जिनमें जयपुर में नौ, झालावाड़ में नौ, टोंक में छह, कोटा में चार और जैसलमेर और भीलवाड़ा में एक-एक नया मामला शामिल है।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इटली के नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद 41 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन
घर वापस आ रहे प्रवासियों की हर संभव मदद करें लोग: अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिक और अन्य लोग राज्य सरकार के प्रयासों के चलते जल्द ही घर लौटेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वह घर लौटने वाले इन प्रवासी बंधुओं की हर संभव मदद करें और उनका नैतिक समर्थन करें।
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद राजस्थान के प्रवासी बंधु श्रमिक जल्द ही अन्य राज्यों से अपने घर लौटेंगे। बंद लागू होने के दौरान इन लोगों ने बहुत परेशानियों का सामना किया है। अब जब वे लौट रहे हैं, तो यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनका ध्यान रखें और उनके लिए भोजन, दवाइयां और पृथक-वास सुविधाएं सुनिश्चित करने में मदद करें।’
गहलोत ने कहा, ‘मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि वे घर लौटने पर प्रवासी बंधुओं का सहयोग करें।’ राज्य सरकार ने इस मामले में अन्य राज्यों के साथ समन्वय बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम लगाई है।