{"_id":"5ef30e938ebc3e42ba563671","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-update-hindi-news-covid19-new-positive-cases-crossed-approx-16-thousands-death-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से सात और मौत, 182 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से सात और मौत, 182 नए मामले
Wed, 24 Jun 2020 01:58 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को सात और मौत दर्ज की गईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 372 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 182 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 15,809 हो गई है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को बीकानेर में तीन तथा श्रीगंगानगर, दौसा, भरतपुर व कोटा में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 372 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 151 हो गई है जबकि जोधपुर में 37, भरतपुर में 31, कोटा में 22, अजमेर में 14, नागौर में 12 व बीकानेर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 23 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक धौलपुर में 63, जयपुर में 53, भरतपुर में 23, कोटा में दस, नागौर व सीकर में पांच-पांच, दौसा व झालावाड़ में चार-चार नए मामले भी सामने आए।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।