{"_id":"5eef101370c7150983712d6f","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-update-hindi-news-covid19-new-positive-cases-crossed-14th-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Rajasthan: कोरोना से चार और मौत, 154 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14691","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Rajasthan: कोरोना से चार और मौत, 154 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14691
Sun, 21 Jun 2020 01:27 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गई है। इसके साथ ही 154 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14,691 हो गई जिनमें से 2,955 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में दो, अजमेर, भरतपुर में एक-एक और मरीज की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गई है। अकेले जयपुर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 147 हो गई है जबकि जोधपुर में 30, भरतपुर में 29, कोटा में 19,अजमेर में 14 और नागौर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 22 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 154 नए मामले सामने आए। इनमें धौलपुर में 59, जयपुर में 31, झुंझुनूं में 22,अलवर में 12, सीकर में नौ, भीलवाडा और डूंगरपुर में पांच-पांच, राजसमंद में तीन, झालवाडा, नागौर और उदयपुर में दो-दो तथा चूरू में एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी। एक अन्य राज्य के व्यक्ति की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।