{"_id":"5f38c9c62fca060b7d62b6fb","slug":"coronavirus-in-rajasthan-chief-justice-of-rajasthan-high-court-found-infected-with-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Sun, 16 Aug 2020 11:23 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजी महांती कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार रात ट्वीट किया कि ‘‘राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांती के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की जानकारी मिली है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
विज्ञापन
हालांकि उनकी ओर से आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति महांती ने शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां उच्च न्यायालय परिसर में पौधा लगाकर पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत की थी। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में रविवार सुबह 10.30 बजे तक 687 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 60,666 हो गई है। जिसमें से 14,265 लोग उपचाराधीन हैं, 44,048 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब तक 875 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन