फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus in Rajasthan 91 new COVID19 positive cases reported death toll rises

Corona in Rajasthan: कोरोना के 91 नए मामले सामने आए, एक की मौत, संक्रमितों की संख्या 16387

Fri, 26 Jun 2020 01:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Jun 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Rajasthan 91 new COVID19 positive cases reported death toll rises
राजस्थान में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 380 हो गई है। वहीं, राज्य में संक्रमण के 91 नए मामले सामने आने के बाद इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 16,387 पर पहुंच गई। राज्य में 3,702 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जोधुपर में एक और संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 380 हो गई है। वायरस संक्रमण से जयपुर में 152 जबकि जोधपुर में 38 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा भरतपुर में 31, कोटा में 22,अजमेर में 15, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 23 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए। इनमें कोटा में 23, भरतपुर में 17, जयपुर में 15, करौली में 13, झुंझुनू में सात, पाली व सिरोही में पांच पांच नए मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed