फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CoronaVirus News in Hindi 80 new cases total 463 infected

CoronaVirus in Rajasthan: कोरोना वायरस के 80 नए मामले, सार्वजनिक स्थानों में थूकने पर रोक

Fri, 10 Apr 2020 09:19 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Apr 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan CoronaVirus News in Hindi 80 new cases total 463 infected
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 80 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 463 पहुंच गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि आज सामने आए 80 नए मामलों में 28 संक्रमित जयपुर के विभिन्न इलाकों के हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी जयपुर के 28 संक्रमित मरीजों में से पुरानी बस्ती में 11, पतंग बाजार में सात, राजगंज में चार ,सुभाष चौक-माणक चौक-सुहारो का मोहल्ला और राजपार्क के 1-1 संक्रमित मरीज शामिल है।

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का एक और मामला सामने आया है। जोधपुर में 76 साल के एक बुजुर्ग की बृहस्पतिवार दोपहर को मौत हो गई। उनमें वायरस से संक्रमण के लक्षण थे। वहीं जोधपुर में सर्वेक्षण के काम में लगे एक डाक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जोधपुर में सर्वे के दौरान 74 साल के एक बुजुर्ग में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे, जिनकी बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत का आंकड़ा सात हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर मामलों में मौत की वजह सह रुग्णता (अन्य गंभीर बीमारियां) है।

वहीं जोधपुर के नागौरी गेट इलाके में घर-घर सर्वेक्षण कर रहा 34 साल का एक चिकित्सक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार बढ़कर 463 हो गई, जिसमें 80 नए मामले शामिल हैं। 

जयपुर में 28, झालावाड़ में सात, झुंझुनू में सात, टोंक में सात, पोकरण जैसलमेर में नौ, बाड़मेर, बांसवाड़ा, कोटा व जोधपुर में दो-दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।जयपुर में सामने आए 28 नए मामलों में 15 रामगंज इलाके के हैं, जबकि ईरान से लाकर जैसलमेर के सेना के वैलनेस सेंटर में रखे गए छह और लोग संक्रमित पाए गए हैं।

सार्वजनिक स्थानों व संस्थानों में थूकने पर तुरंत प्रभाव से रोक

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों और संस्थानों में थूकने पर शुक्रवार को तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि इन आदेशों की अवहेलना करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मृत्यु पर कर्मचारी के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के अभियान में तैनात किसी कर्मचारी की संक्रमण की वजह से मृत्यु होने पर उसके परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया- राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों की कोरोना अभियान से संबंधित ड्यूटी पर रहते हुए कोरोना संक्रमण की वजह से असामयिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये की सहायता आश्रित/परिवार को दी जाएगी।

उन्होंने कहा है कि भारत सरकार ने कोरोना-महाप्रकोप में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाने पर सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों का 50 लाख रुपये का बीमा करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए उक्त स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अन्य सभी राज्य कर्मचारियों (पटवारी,ग्राम सेवक,कांस्टेबल इत्यादि) को भी इसके अधीन किया है। 



इसी तरह सफाई कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मचारी जैसे संविदा कर्मी, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आशा जैसे मानदेय कर्मचारियों को भी को कोरोना अभियान ड्यूटी पर रहते हुए कोरोना संक्रमण की वजह से असामयिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed