{"_id":"5e7c53f38ebc3e78b864164a","slug":"coronavirus-in-bhilwara-news-in-hindi-four-new-cases-in-bhilwara-more-than-35-cases-of-infected-patients-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Bhilwara: राजस्थान में दो नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Bhilwara: राजस्थान में दो नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हुई
Thu, 26 Mar 2020 02:44 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, भीलवाड़ा
पीटीआई, भीलवाड़ा
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 26 Mar 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
भीलवाड़ा में कोरोना वायरस का मरीज मिला
- फोटो : PTI
राजस्थान में गुरुवार को कोरोना वायरस के दो नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें से एक जयपुर में 45 वर्षीय व्यक्ति और झुंझुनू के एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। दोनों की विदेश यात्रा का इतिहास है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की अभी जांच चल रही है। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 40 हो गई है। महाराष्ट्र और केरल के बाद राजस्थान में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Rajasthan:Two more people test positive in the state, a 45-year-old man in Jaipur and a 35-year-old man from Jhunjhunu. Both have a foreign travel history. Contact tracing underway. The total number of cases in the state rises to 40. #coronavirus
— ANI (@ANI) March 26, 2020विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए थे जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 38 पहुंच गई थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के भीलवाड़ा में चार मामले, जोधपुर और झुंझुनूं में एक-एक मामला पाया गया है जिससे अब तक राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि झुंझुनूं के 41 लोगों की ओर जोधपुर के 18 लोगों सहित 70 कोरोना वायरस संदिग्ध लोगों की जांच की रिपोर्ट लंबित है। सिंह ने बताया कि बुधवार को भीलवाडा के चार पॉजिटिव मरीजों में से दो लोग उस निजी अस्पताल के है जहां हाल ही में एक चिकित्सक पॉजिटिव पाया गया था जबकि जोधपुर में पाया गया एक पॉजिटिव मरीज का यात्रा इतिहास है।
उन्होंने बताया कि जोधपुर में वायरस से संक्रमित पाई गई महिला पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो मरीजों की सहयात्री थी। वह मुंबई से जोधपुर उसी ट्रेन से आई थी जिसमें दोनों पॉजिटिव मरीज प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित कोच में सवार थे।
उन्होंने बताया कि भीलवाडा में अब तक सबसे ज्यादा 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जयपुर में कोरोना वायरस के आठ मरीज, झुंझुनूं में पांच और जोधपुर में चार मरीज पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से राज्य में अभी तक कोई मौत नहीं हुई है और तीन संक्रमित मरीज बीमारी से ठीक हो गए हैं।
प्रशासन ने प्रारंभिक तौर पर भीलवाडा और झुंझुनू में कर्फ्यू लगाकर सीमाओं को सील कर दिया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया है। राज्य में संदिग्ध लोगो की स्क्रीनिंक का काम बड़े व्यापक स्तर पर चल रहा है। वहीं पुलिस ने जयपुर शहर में 262 स्थानों पर नाकाबंदी तथा बंद का उल्लंघन करते हुए पाए जाने अब तक की गई कार्रवाई में कुल 1602 दोपहिया एवं चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
वहीं कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शहर मे पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर एकत्रित होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 सीआरपीसी का उल्लघंन करने अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अफवाह फैलाने वाले एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग के आरोप में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।