फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Corona In Rajasthan 252 cases of corona in Rajasthan 185 new cases in Jaipur this is the highest after June 4

Corona In Rajasthan: राजस्थान में कोरोना के 252 मामले, जयपुर में 185 नए केस, जून माह के बाद सबसे ज्यादा

Thu, 30 Dec 2021 11:50 PM IST
ओम. प्रकाश अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 30 Dec 2021 11:50 PM IST
सार

बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए थे जिन्हें आगामी एक जनवरी से लागू किया जाएगा। जिसके तहत लोगों को नए साल का जश्न मनाने की छूट दी गई।

विज्ञापन
Corona In Rajasthan 252 cases of corona in Rajasthan 185 new cases in Jaipur this is the highest after June 4
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की तीसरी लहर के चलते राजस्थान की राजधानी जयपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं। गुलाबी शहर में बीते 24 घंटों में अगर कोविड-19 के नए मामलों की बात की जाए तो यहां पर 185 केस आए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो चार जून के बाद पिंक सिटी में ऐसा पहली बार हुआ है इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित लोग मिले हैं। बीते 23 दिसंबर को राजधानी में केवल 6 मामले मिले थे। लेकिन अगले 26 दिनों में जयपुर में 31 फीसदी कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कोविड-19 की यह रफ्तार देखते हुए स्थिति चिंताजनक है। वहीं, पूरे राजस्थान की बात की जाए तो राज्य भर में कुल 252 नए मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए थे जिन्हें आगामी एक जनवरी से लागू किया जाएगा। जिसके तहत लोगों को नए साल का जश्न मनाने की छूट दी गई। राज्य में लोग एक बजे तक आगामी नव वर्ष 2022 के जश्न को मना सकेंगे। लेकिन जिस तरह से राज्य में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है उससे स्थिति भयावह हो सकती है। 
विज्ञापन


चार जून को जयुपर में मिले थे 203 मामले
आंकड़ों की बात की जाए तो 6 महीने पहले जयपुर में 24 घंटे में कोरोना के 203 नए मामले मिले थे। उसके बाद से राजधानी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में काफी कमी आई। वहीं दिसंबर आते-आते एक बार जयपुर में नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा। जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट पर अगर गौर किया जाए तो सबसे ज्यादा केस मानसरोवर इलाके में मिले हैं जहां नए मरीजों की संख्या 23 रही। बीते सात दिनों में जयपुर में कुल 481 करोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


65 फीसदी लोगों को लगाया जा चुका है कोरोना का टीका
जयपुर में 65 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। पूरे जयपुर जिले में कुल 50 लाख 8281 लोगों को कोरोना का टीका लगना है जिनकी उम्र 18 साल या उससे कम है। इनमें से 49 लाख 20813 ऐसे लोग हैं जिन्हें कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है। 


राजस्थान में मिले 252 नए मामले
गुरुवार को पूरे राजस्थान में कोरोना के कुल 252 नए मामले मिले। जयुपर में 185, जोधपुर में 24, अजमेर में 11, कोटा में 9, अलवर और बीकानेर में 7-7। वहीं, उदयपुर और प्रतापगढ़ में 3-3, सीकर पाली और गंगानगर में 1-1 नया मामला सामने आया है। राजस्थान में देखा जाए तो अब तक कुल 9 लाख 56,019 लोग कोरोना की जद में आ चुके हैं। इनमें से 8963 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed