फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Corona Cases in Rajasthan four children found corona positive in Jaipur

Corona Cases in Rajasthan: बजी खतरे की घंटी, दो स्कूली छात्र सहित चार बच्चे मिले संक्रमित

Thu, 21 Apr 2022 11:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Apr 2022 11:25 AM IST
सार

जयपुर में बुधवार को कोरोना के 21 केस दर्ज किए गए हैं। चिंता की बात यह है कि तीन संक्रमितों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन
Corona Cases in Rajasthan four children found corona positive in Jaipur
राजस्थान में कोरोना केस - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में कोरोना केस में बढ़ोतरी होने लगी है। जयपुर में बुधवार को 21 पॉजिटिव मिले। जिसमें चार बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें दो बच्चे स्कूल में पढ़नेवाले हैं। सभी संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

विज्ञापन


जयपुर के एसएमएस स्कूल में एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने आठवीं तक के बच्चों की क्लास हाइब्रिड मोड पर चलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

सबसे अधिक जयपुर के सोडाला इलाके से दर्ज

जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में मिले 21 मामले में से चार सबसे ज्यादा मामले सोडाला इलाके से दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मानसरोवर और वैशाली नगर में तीन-तीन, जवाहर नगर में दो, विद्याधर नगर, सांगानेर, मालवीय नगर, जगतपुरा, आदर्श नगर और तूंगा एरिया में एक-एक मामले मिले हैं। इन्हीं में से चार मामले बच्चों के हैं। हालांकि, इन चारों बच्चों में किसी तरह के कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आए है। 21 में से तीन ऐसे मामले हैं, जिनका कोई पता ट्रेस नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव केस की संख्या 129 पहुंची

पिछले कुछ दिनों से जयपुर में मामले बढ़ रहे हैं । वर्तमान में पूरे प्रदेश में 129 एक्टिव मामले हैं। जिसमें से 110 एक्टिव मामले केवल जयपुर जिले में हैं। वहीं आठ जिले ऐसे है, जहां एक से चार एक्टिव मामले हैं। शेष सभी 23 जिलों में अभी एक भी एक्टिव मामले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed