{"_id":"627d1b88e900171cde55609e","slug":"controversy-started-over-removal-of-poster-of-sachin-pilot-before-chintan-shivir-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सचिन पायलट के पोस्टर हटाने पर विवाद, उदयपुर में कल दोपहर दो बजे से शुरू होगा चिंतन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सचिन पायलट के पोस्टर हटाने पर विवाद, उदयपुर में कल दोपहर दो बजे से शुरू होगा चिंतन शिविर
Thu, 12 May 2022 08:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 12 May 2022 08:06 PM IST
सार
सचिन पायलट के समर्थकों का कहना है कि यह पोस्टर प्रशासन द्वारा हटाए गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस बात से इंकार किया है। प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इस तरह के होर्डिंग्स-पोस्टर शहर के कई इलाकों में लगाए गए थे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले उदयपुर में लगे सचिन पायलट के पोस्टरों को हटाने पर विवाद शुरू हो गया है। पायलट समर्थकों ने उनके स्वागत के लिए शहर के कई इलाकों में पोस्टर लगाए थे। लेकिन, अब इन्हें हटा दिया गया है। इससे प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। वहीं पायलट के होर्डिंग्स-पोस्टर हटाने जाने से उनके समर्थक भी नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार और गुरुवार को शहर के कई इलाकों में लगाए गए पायलट के सभी होर्डिंग्स-पोस्टर हटाए दिए गए हैं।
विज्ञापन
पोस्टर विवाद को प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि चिंतन शिविर से संबंधित सभी काम एआईसीसी देख रही है। मैंने पोस्टर हटाने के निर्देश किसी को नहीं दिए है और न ही मुझे इस बारे में कोई जानकारी है। पायलट समर्थकों का कहना है कि यह पोस्टर प्रशासन के द्वारा हटाए गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस बात से इंकार किया है। उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा, पोस्टर हटाने या लगाने में प्रशासन का कोई रोल नहीं है। शहर में यह सारे काम पार्टी स्तर पर हो रहे हैं।
विज्ञापन
पोस्टर विवाद ने अंदरूनी कलह को दी हवा
पोस्टर हटाने की सियासत ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को एक बार फिर हवा दे दी है। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक तरफ पार्टी युवाओं को आगे करने की बात करती है और दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं युवाओं का मनोबल तोड़ देती हैं।
विज्ञापन
संधिया ने कहा था, युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता
बीते बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान सचिन पायलट ने चिंतन शिविर के बाद पार्टी नेतृत्व में बदलाव को लेकर बड़े संकते दिए थे। उन्होंने कहा- शिविर में आ रहे आधे डेलिगेट्स की उम्र 40 साल से कम है। इसमें युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। शिविर के बाद पार्टी में युवाओं की भूमिका पर भी मंथन होगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पार्टी जल्द संगठनात्मक बदलाव करेगी, इससे एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
कल से शुरू होगा कांग्रेस का चिंतन शिविर
कांग्रेस का चिंतन शिविर कल शुक्रवार से शुरू होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदयपुर में चार हैलीपेड बनाए गए हैं। रेलवे इंस्टीट्यूट और एयरपोर्ट के अलावा अनंता रिसॉर्ट, लेमन ट्री और ताज अरावली के आसपास भी हैलीपेड तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही ताज अरावली में एक डोम तैयार किया गया है। इसमें एक साथ 500 से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे।
क्या रहेगा शिविर का कार्यक्रम?
तीन दिन तक चले वाले चिंतन शिविर की शुरुआत 13 मई कल दोपहर दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन से होगी। इसके बाद नेताओं के बीच ग्रुप संवाद शुरू होगा। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे से ही ग्रुप संवाद शुरू हो जाएगा। यह करीब ढ़ाई बजे तक चलेगा। इसके बाद रात में छह कमेटियों की बैठक होगी। 15 मई को आखिरी दिन 11 बजे से चिंतन शिविर के कार्यक्रम शुरू होंगे।
पुलिस प्रशासन भी अलर्ट
कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए 400 से ज्यादा नेता कल से उदयपुर में जुटे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्थान पुलिस भी अलर्ट पर है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया खुद उदयपुर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों को भी जिले में तैनात किया गया है।