फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Controversy over IPL match in Jaipur SMS Mansingh Stadium Ashok Chandna Krishna Poonia Vaibhav Gehlot

Rajasthan: तीन साल बाद हुए IPL मैच पर तकरार क्यों? मंत्री चांदना, RCA अध्यक्ष गहलोत और पूनिया ने कही ये बात

Wed, 19 Apr 2023 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Apr 2023 10:55 PM IST
सार

राजधानी जयपुर के SMS मानसिंह स्टेडियम में हो रहे IPL मैच पर विवाद गरमा गया है। खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना को तवज्जो नहीं दी गई, तो उन्होंने क्षेत्राधिकार पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के आरोप लगा दिए। साथ ही स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफिस पर ताला लगवा दिया।

विज्ञापन
Controversy over IPL match in Jaipur SMS Mansingh Stadium Ashok Chandna Krishna Poonia Vaibhav Gehlot
सीएम गहलोत ने पत्नी और कांग्रेस नेताओं के साथ देखा मैच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IPL मैच का आयोजन जयपुर के एसएमएस स्टेडियम मैदान के अंदर हो रहा है, लेकिन स्टेडियम के बाहर सरकार के खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना, विधायक और स्पोर्ट्स काउंसिल चेयरपर्सन कृष्णा पूनिया और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चेयरमैन और मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत के बीच नूरा कुश्ती खुलकर पब्लिक के सामने आ गई है। क्षेत्राधिकार पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के आरोप लगाते हुए खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने स्पोर्ट्स काउंसिल के ऑफिस पर ताला लगवा दिया। साथ ही स्टेडियम में लगाए गए निजी बाउंजर्स को भी दफा हो जाने को कहा। इसके लिए मंत्री ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी गार्ड को भी कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन


खेल राज्यमंत्री होने के बावजूद अशोक चांदना को नहीं पूछा, ना तवज्जो, ना सम्मान
खेल राज्यमंत्री होने के बावजूद अशोक चांदना को आईपीएल मैच के इतने बड़े आयोजन में तवज्जो नहीं दी गई। स्पोर्ट्स काउंसिल चेयरपर्सन कृष्णा पूनिया से उनकी लंबे समय से अदावत चली आ रही है,यह जगजाहिर है। लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से जुड़े इस फटाफट क्रिकेट खेल आयोजन में भी अशोक चांदना ने आपत्ति जता दी है। यह विवाद इतना बढ़ गया कि खेल  राज्यमंत्री अशोक चांदना ने स्टेडियम में बने खेल परिषद के कार्यालय में ताला ही लगावा दिया। इससे स्टेडियम के वेस्ट साइड में अब नहीं जाया जा सकता है। इस वजह से अब स्टेडियम के बॉक्स और वेस्ट स्टैंड की छत पर बैठकर मैच नहीं देखा जा सकता है।
विज्ञापन


RCA ने अवैध VIP स्टैंड बनाया 
जयपुर में आयोजित IPL के पहले ही क्रिकेट मैच में हो रही राजनीति दर्शकों पर भारी पड़ती नज़र आ रही है।  खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने बताया कि आरसीए ने अवैध रूप से बिना परमिशन के VIP स्टैंड बनाया है। जिसकी वजह से खेल परिषद कर्मचारी अपने कार्यालय भी नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Controversy over IPL match in Jaipur SMS Mansingh Stadium Ashok Chandna Krishna Poonia Vaibhav Gehlot
सीएम गहलोत ने पत्नी और कांग्रेस नेताओं के साथ देखा मैच। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मैच
3 साल बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL हो रहे हैं। जिसके तहत पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच है।  खेल राज्यमंत्री चांदना मंगलवार ने सुबह भी स्टेडियम में निरीक्षण किया।  यहां उन्होंने आरसीए और राजस्थान रॉयल्स पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया था। इसके बाद खेल राज्यमंत्री चांदना के आदेश पर मैच शुरू होने से पहले ही शाम 4:15 बजे स्टैंड की सीढ़ियों से पहले लगे दरवाजे पर ताला लगा दिया गया। 

अवैध रूप से बनाए गए स्टैंड बॉक्स और कुर्सियों को जब्त किया जाएगा 
खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी या फिर खेल विभाग के कर्मचारियों को यहां अंदर आने जाने से नहीं रोका जा सकता है। इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने यहां नियम के खिलाफ काम किया है, तो सख्त कार्रवाई भी होगी। खेल परिषद के कार्यालय में अवैध रूप से बनाए गए स्टैंड बॉक्स और कुर्सियों को जब्त किया जाएगा।  खेल राज्यमंत्री चांदना ने नाराजगी जताते हुए डीजे भी बंद करा दिया। बताया जाता है कि इसके कारण लोक गायक मामे खान प्रैक्टिस भी नहीं कर पाए।

निर्माण वैध, कोई गलत काम नहीं हुआ 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने इस निर्माण वैध बताया है। उन्होंने कहा कि कोई गलत काम नहीं हुआ है। वहीं स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष विधायक कृष्णा पूनिया ने खेल राज्यमंत्री चांदना पर मैच के आयोजन में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है।



सीएम गहलोत ने पत्नी के साथ देखा मैच
इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पत्नी सुनीता के साथ स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे। इस दौरान आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री अशोक चांदना एक ही पंक्ति में बेठे हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed