फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Controversy Between Vice President Jagdeep Dhankhar And CM Ashok Gehlot

Rajasthan: उपराष्ट्रपति-CM की जुबानी जंग तेज, धनखड़ बोले- कोई कुछ भी कहे, मैं आता रहूंगा; जानें कैसे बढ़ा विवाद

Sun, 08 Oct 2023 03:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Oct 2023 03:05 PM IST
सार

Vice President Dhankhar and CM Gehlot: उपराष्ट्रपति धनखड़ के दौरों पर सीएम गहलोत के बयान के बाद शुरू हुई जुबानी जंग और तेज हो गई है। जोधपुर में धनखड़ ने साफ कर दिया कि वे राजस्थान आते रहेंगे। इस पर गहलोत ने भी पलटवार किया है। आइए,जानते हैं कैसे बढ़ा ये विवाद?

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Controversy Between Vice President Jagdeep Dhankhar And CM Ashok Gehlot
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने एक दूसरे पर फिर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच शुरू हुई जुबानी जंग और तेज हो गई। शनिवार को दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बातें कहीं। उपराष्ट्रपति (Vice President) धनखड़ ने कहा- कोई कितनी भी टोका-टोकी करे, कितने ही हथकंडे अपना ले। लेकिन, मैं राजस्थान आता रहूंगा'। धनखड़ के इस बयान पर अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने भी पलटवार किया। गहलोत बोले- 'मैंने जो कहा सब सोच-समझकर कहा। आप मेरे घर आइए, मुख्यमंत्री आवास पर आइए, हम आपका स्वागत करेंगे'। आइए, जानते हैं कि 10 दिन में दोनों के बीच जुबानी जंग क्यों तेज हुई और इसकी शुरुआत कैसे से हुई?
विज्ञापन


सबसे पहले पढ़िए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गहलोत के गढ़ जोधपुर में क्या कहा?
बीते शनिवार को उपराष्ट्रपति धनखड़ सीएम अशोक गहलोत का गढ़ माने जाने वाले जोधपुर और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ के दौरे पर रहे। जोधपुर के काजरी में उन्होंने किसान और वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए धनखड़ ने कहा- प्रदेश में मेरी यात्राओं को लेकर अनर्गल बातें करना मुझे अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन


मुझे समझ में नहीं आता कि एक कृषक पुत्र का किसान के प्रति समर्पण कुछ लोगों को रास क्यों नहीं आता। लेकिन, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि आपका ये कृषक पुत्र हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य पथ आगे बढ़ता रहेगा। कोई चाहे कितनी भी टोका-टोकी करे, कितनी भी बयानबाजी करे, कितने ही हथकंडे अपना ले, कुछ भी कह दे, मैं राजस्थान आता रहूंगा। मैं कहना चाहता हूं, इतने बड़े पद की गरिमा छोटी सोच से खराब मत करो। इसकी गरिमा को समझो। छोटे राजनीतिक अखाड़ों में समझ को मत फंसाओ। मैं मानकर चलता हूं कि जिन लोगों ने ऐसा किया है वे विवेकपूर्ण सोचेंगे, समझेंगे और सही रास्ते पर चलेंगे। मैंने जिस बयान को बर्दाश्त किया है, वह सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक किसान पुत्र हूं। आपका किसान पुत्र संविधान और नियमों के अनुरूप काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम हाउस पर आपका स्वागत करेंगे
जोधपुर में उपराष्ट्रपति धनखड़ के दिए बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया। जयपुर में चल रहे जीतो कार्यक्रम में गहलोत ने कहा- वे राष्ट्र के दूसरे नागरिक हैं। आप घर आइए, सीएम हाउस पर आपका स्वागत करेंगे। पहले भी किया है, आगे भी स्वागत करेंगे। मेरे उनके परिवार के साथ 50 साल से संबंध रहे हैं। मैंने जो कहा- सोच-समझकर कहा था। उसके मतलब क्या हैं, वह भी समझ गए, मैं भी समझ गया और जनता भी समझ गई है।  
 
गहलोत के इन बयानों के बाद जुबानी जंग हुई तेज 
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दोरे को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने करीब 10 दिन पहले पहला बयान दिया था। उन्होंने कहा था- मैं उपराष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। कई दशकों से उनसे अच्छे रिश्ते भी हैं। लेकिन, उन्होंने पूरा प्रदेश छान मारा है। इन दौरों में उनसे मिलने वालों में अधिकतर भाजपा के नेता ही थे। अब बस राष्ट्रपति का आना बाकी है। 
  • गहलोत ने कहा था- भाजपा नेताओं के आने से दिक्कत नहीं है, लेकिन उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति को नहीं आना चाहिए, क्योंकि ये सांविधानिक पद हैं। 
  • गहलोत ने एक और बयान में कहा था कि जगदीप धनखड़ अगर, राष्ट्रपति बनेंगे तब भी हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन, अभी तो मेहरबानी करें। राजस्थान में चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में वो बार-बार आएंगे तो लोग क्या समझेंगे?
  • बीते शुक्रवार को सीएम गहलोत ने एक वेबसाइट के चुनाव कार्यक्रम में कहा था- उपराष्ट्रपति हेलिकॉप्टर से एक दिन में पांच मीटिंग में गए। आप 15 दिन में आ रहे हैं, एक दिन में पांच-पांच मीटिंग कर रहे हैं। इतनी मीटिंग तो मुख्यमंत्री भी नहीं कर सकता। इससे मैसेज जाता है कि भजपा का कैंपेन चल रहा है। इससे थोड़ा संशय होना तो लाजिमी है।

उपराष्ट्रपति ने बिना नाम लिए सीकर में भी दिया था जवाब
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को सीकर में थे। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने बिना नाम लिए सीएम गहलोत को जवाब दिया था। बोले- कुछ लोगों ने कहा कि आप क्यों आते हो बार-बार? मुझे समझ में नहीं आता वे ऐसा क्यों कह रहे हैं? मैं थोड़ा अचंभित हो गया। क्योंकि, कहने वाले ने न संविधान न कानून पढ़ा और न ही अपने पद की मर्यादा रखी। थोड़ा सा कानून में झांक लेते तो उन्हें पता चल जाता कि उपराष्ट्रपति की यात्रा अचानक नहीं होती है।  
 
उपराष्ट्रपति धनखड़ के दौरों से गहलोत परेशान, इतनी छटपटाहट क्यों? एक क्लिक पर पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed