Rajasthan Crime News: टोंक में प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बेरवा ने बताया कि मृतक के भाई प्रह्लाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में थाने में केस दर्ज करवाया था। मामले की जांच की गई, जिसके बाद नाबालिग पत्नी सहित प्रधान जाट और अभिषेक मीणा को गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक के मालपुरा में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की नाबालिग पत्नी और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने हत्या के आरोप में पकड़ा है।
यह है पूरा मामला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बेरवा ने बताया कि 15 दिनों से गुमशुदा युवक घनश्याम भील (19) का शव 14 अप्रैल को मिला था। युवक पचेवर थाना क्षेत्र का निवासी है। एक पखवाड़े बाद घनश्याम का शव एक कुएं में पड़ा मिला था, जिसके खिलाफ मृतक के भाई प्रह्लाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में थाने में केस दर्ज करवाया था। मामले की जांच की गई, जिसके बाद नाबालिग पत्नी सहित प्रधान जाट और अभिषेक मीणा को गिरफ्तार किया गया।
डेढ़ साल से साथ थे आरोपी
आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि प्रधान और मृतक की पत्नी करीब डेढ़ साल से साथ थे। प्रेम प्रसंग के दौरान छह महीने बाद घनश्याम का उसकी प्रेमिका के साथ शादी तय हो गई। इससे आरोपी प्रधान नाखुश था। इसलिए प्रधान और उसकी पत्नी तीन महीने पहले से ही घनश्याम को मारने का प्लान कर रहे थे।
ऐसे की हत्या
प्रधान ने हत्या के लिए अपने दोस्त मीणा की मदद मांगी। एक अप्रैल को दोनों बाइक से सांस गांव पहुंचे और मृतक घनश्याम के साथ सोटवाडा गांव के आगे कच्चे रास्ते के पास बबूल की आड़ में शराब पिलाने का कहकर लेकर गए। यहां उन्होंने बीयर की बोतल और ब्लेड से घनश्याम पर हमला कर दिया। उन्होंने युवक का गला काट दिया। मृत्यु के बाद युवक के शव को वे चार किलोमीटर दूर लेकर गए। वहां उन्होंने कुएं में शव फेंक दिया था।