{"_id":"6201378201bba56f801fd07a","slug":"congress-workers-in-rajasthan-should-get-political-appointments-said-sachin-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर पायलट बोले- सभी को सरकार में शामिल नहीं कर सकते, लेकिन सम्मान दे सकते हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर पायलट बोले- सभी को सरकार में शामिल नहीं कर सकते, लेकिन सम्मान दे सकते हैं
Mon, 07 Feb 2022 08:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:45 PM IST
सार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि 18 महीने बाद प्रदेश में चुनाव होने हैं। कार्यकर्ताओं के जोश और सम्मान के बिना चुनाव में कुछ भी करना हमारे लिए संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस में चिंतन शिविर में शामिल होने आए राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अशोक गहलोत सरकार एक बार फिर निशाना साधा है। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना ही चाहिए। हम सबको सरकार में शामिल नहीं कर सकते, लेकिन कहीं न कहीं उनको उचित सम्मान दे सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि 18 महीने बाद प्रदेश में चुनाव होने हैं। कार्यकर्ताओं के जोश और सम्मान के बिना चुनाव में कुछ भी करना हमारे लिए संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान से बात हो रही जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव हमारे लिए बहुत अहम है। इस चुनाव को जीतकर हम प्रदेश में एक बार कांग्रेस और एक आर भाजपा की सरकार बनने वली मिथ्या को तोड़ देंगे।
विज्ञापन
अलोकतांत्रिक व्यवहार नहीं होना चाहिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर हुए हमले को लेकर पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और वही फैसला करती है, लेकिन किसी के भी साथ अभद्र भाषा का प्रयोग, हिंसा या फिर अलोकतांत्रिक व्यवहार नहीं होना चाहिए। यह बात हर पार्टी और उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लागू होती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आक्रमक राजनीति की शुरूआत भाजपा ने ही की है। एजेंसी का गलत इस्तेमाल करना, लोगों को डराना और धमकाना पर सब गलत है।
विज्ञापन