फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Candle March In Jaipur Today To Protest Against Manipur Violence News in Hindi

Rajasthan News: मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, डोटासरा बोले- सख्त कदम उठाए केंद्र

Sun, 23 Jul 2023 08:46 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jul 2023 08:46 AM IST
सार

Manipur Violence News: मणिपुर में हो रही हिंसा, दुष्कर्म और महिलाओं से दुराचार की घटनाओं के खिलाफ जयपुर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से हिंसा रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन
Congress Candle March In Jaipur Today To Protest Against Manipur Violence News in Hindi
कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में महिलाओं-बेटियों से हैवानियत के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने बीती रात जयपुर में अंबेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति तक कैंडल मार्च निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ निकाले गए कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, AICC सचिव अमृता धवन, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।  

विज्ञापन


कैंडल मार्च में शाम 7 बजे से ही अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। कांग्रेस लगातार मांग उठा रही है कि बीजेपी की केंद्र और मणिपुर सरकार हिंसा बंद कराए। इसके लिए केंद्र सरकार सख्त कदम, हिंसा में मारे गए और बेघर हुए लोगों का पुनर्वास भी किया जाए।  
विज्ञापन

 
इस कैंडल मार्च में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी अमृता धवन सहित जयपुर  विधायक, विधायक प्रत्याशी और जयपुर शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। इनके अलावा पीसीसी सदस्य, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, कांग्रेस के अग्रिम संगठन महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित जयपुर शहर के 250 वार्डों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने के निर्देश जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed