{"_id":"6227718a415ee27a696573b5","slug":"congress-state-president-govind-singh-dotasara-targeted-pm-narendra-modi-in-sri-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- 70 साल का हिसाब मांगने वालों ने सात साल में क्या किया यह नहीं बता पा रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- 70 साल का हिसाब मांगने वालों ने सात साल में क्या किया यह नहीं बता पा रहे
Tue, 08 Mar 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:38 PM IST
सार
श्रीगंगानगर में कांग्रेस के पंचायची राज सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमसे 70 साल का हिसाब मांगने वाले, यह नहीं बता पा रहे हैं कि उन्होंने सात साल में क्या किया?
विज्ञापन
पंचायची राज सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
70 साल का हिसाब मांगने वाली भाजपा केंद्र में अपने सात साल के कार्याकाल का हिसाब नहीं दे पाई है। राज्यों को उनके हिस्से का पूरा पैसा नहीं दे पाई। किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेकर केंद्र सरकार को मुंह की खानी पड़ी है। भाजपा पर यह आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गाविंद सिंह डोटासरा ने लगाए। वे मंगलवार को श्रीगंगानगर में कांग्रेस के पंचायची राज सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
गोविंद डोटासरा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को तोड़ते श्रीगंगानगर पंचायती राज में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया। नौ में से आठ पंचायतों में कांग्रेस ने अपने प्रधान बनाए और एक महीने भर के लिए रहा। यह कांग्रेस के साथ-साथ आम कार्यकर्ता की जीत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही है। जोड़-तोड़ की राजनीति की जा रही है। कांग्रेस ने कोरोना महामारी के बाद भी राजस्थान सरकार ने बजट में सभी वर्ग का ध्यान रखा है। किसानों को महत्व देते हुए कृषि बजट अलग से लाया गया है।डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से एक फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा ने कहा कि बजट में सरकार ने श्रीगंगानगर के लिए किसानों और खेती की उन्नति के लिए कई छूट दी हैं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से नहरी पानी का पर्याप्त वितरण और अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की बात भी कही। सादुल शहर विधायक जगदीश जांगिड़ ने कहा कि इस बार का बजट किसान, गरीब और आमजन को राहत देने वाला है। बिजली दरों में कटौती, युवाओं को रोजगार और कर्ज माफी सरकार की उपलब्धि है।