{"_id":"652cb28835ad4cd07b01a6a5","slug":"congress-stalwarts-united-for-public-awareness-campaign-in-baran-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan election: बारां में जमा हुए कांग्रेस के दिग्गज; BJP और PM को घेरने की तैयारी, जानिए क्या है मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan election: बारां में जमा हुए कांग्रेस के दिग्गज; BJP और PM को घेरने की तैयारी, जानिए क्या है मुद्दा
Mon, 16 Oct 2023 09:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Oct 2023 09:19 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने के लिए कांग्रेस के जन जागरण अभियान की आज से शुरुआत कर दी है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की हो रही तैयारी।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस का जन जागरण अभियान (Jan Jagran Abhiyan) आज से शुरू होने जा रहा है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने ये अभियान शुरू किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई दिग्गज नेता बारां में जमा हुए हैं।
विज्ञापन
यहां पहुंचे दिग्गज नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर करीब एक बजे के आसपास बारां के डोल तालाब पर जनसभा की शुरुआत होगी। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया और बारां विधायक पानाचंद मेघवाल के अनुसार डोटासरा 12:30 बजे बारां पहुंचे जाएंगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ईआरसीपी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 20 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राजस्थान का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
बीजेपी और पीएम मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ये सारी कवायद कर रही है। चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की तैयारी है। मल्लिकार्जुन खरगे के हाथों ERCP जन जागरण अभियान का शुभारंभ करवाने के बाद सीएम गहलोत समेत कांग्रेस नेता जिलों में ईआरसीपी जनजागरण अभियान यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन