फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress stalwarts united for public awareness campaign in Baran

Rajasthan election: बारां में जमा हुए कांग्रेस के दिग्गज; BJP और PM को घेरने की तैयारी, जानिए क्या है मुद्दा

Mon, 16 Oct 2023 09:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Oct 2023 09:19 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने के लिए कांग्रेस के जन जागरण अभियान की आज से शुरुआत कर दी है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की हो रही तैयारी।

विज्ञापन
Congress stalwarts united for public awareness campaign in Baran
अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस का जन जागरण अभियान (Jan Jagran Abhiyan) आज से शुरू होने जा रहा है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने ये अभियान शुरू किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई दिग्गज नेता बारां में जमा हुए हैं।

विज्ञापन


यहां पहुंचे दिग्गज नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर करीब एक बजे के आसपास बारां के डोल तालाब पर जनसभा की शुरुआत होगी। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया और बारां विधायक पानाचंद मेघवाल के अनुसार डोटासरा 12:30 बजे बारां पहुंचे जाएंगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ईआरसीपी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 20 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राजस्थान का दौरा करेंगी।
विज्ञापन


बीजेपी और पीएम मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ये सारी कवायद कर रही है। चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की तैयारी है। मल्लिकार्जुन खरगे के हाथों ERCP जन जागरण अभियान का शुभारंभ करवाने के बाद सीएम गहलोत समेत कांग्रेस नेता जिलों में ईआरसीपी जनजागरण अभियान यात्रा निकालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed