{"_id":"659fdd996bfd46d2740430bb","slug":"congress-rejected-invitation-for-ram-mandir-pran-pratistha-angry-workers-left-party-in-rajasthan-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: कांग्रेस ने राम मंदिर का न्योता ठुकराया, कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी, कहा-सनातन के लिए करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: कांग्रेस ने राम मंदिर का न्योता ठुकराया, कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी, कहा-सनातन के लिए करेंगे काम
Thu, 11 Jan 2024 05:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Jan 2024 05:52 PM IST
सार
Congress Rejected Invitation: कांग्रेस पार्टी के फैसले को लेकर पादाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कोटा में पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि अब सनातन धर्म के लिए काम करेंगे। घर-घर जाकर अयोध्या राम मंदिर निमंत्रण के लिए बांटे जा रहे पीले चावल बांटेंगे।
विज्ञापन
कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया है। पार्टी आलाकमान के इस फैसले से राजस्थान के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी के फैसले का विरोध करते हुए कोटा जिले में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह सनातन का काम करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस निमंत्रण अस्वीकार करते हुए यह कहा
दरअसल, बीते दिन बुधवार को कांग्रेस की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला।
विज्ञापन
भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है। स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है। 2019 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए और लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी भाजपा व आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी
कांग्रेस पार्टी के इस फैसले को लेकर पादाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कोटा में पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि अब सनातन धर्म के लिए काम करेंगे। घर-घर जाकर अयोध्या राम मंदिर निमंत्रण पत्र के लिए बांटे जा रहे पीले चावल बांटेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहार हम किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे, युवाओं को जोड़ने और हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए काम करेंगे।
पार्टी के फैसले से भावनाएं आहत हुईं
कांग्रेस कार्यकर्ता कंवर सिंह चौधरी ने बताया कि वह कई बर्षों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कई बार लाठियां भी खानी पड़ीं, लेकिन पार्टी के साथ डटे रहे। लेकिन, पार्टी हाईकमान ने जिस तरह से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण पत्र ठुकराए, उससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के चलते हमनें कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।