फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress President Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi in Jaipur today CM Ashok Gehlot Sachin Pilot

कांग्रेस: होर्डिंग पर पायलट की तस्वीर नहीं, खरगे-राहुल गांधी आज जयपुर में, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Sat, 23 Sep 2023 08:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Sep 2023 08:06 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी आज जयपुर दौरे पर हैं। वे यहां पार्टी कार्यालय का शिलान्यास करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लेकिन, होर्डिंग पर पायलट की तस्वीर नहीं होने से एक अलग ही सियासी चर्चा शुरू हो गई है।  

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge and Rahul Gandhi in Jaipur today CM Ashok Gehlot Sachin Pilot
होर्डिंग में सचिन पायलट की तस्वीर नहीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का शिलान्यास और कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आज जयपुर में है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी कार्यालय शिलान्यास करवाया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए राहुल गांधी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं, सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत सभी नेताओं को एकजुटता का संदेश देंगे। लेकिन, पीसीसी कार्यालय के शिलान्यास समारोह के होर्डिंग से सचिन पायलट का तस्वीर गायब होने से सियासी चर्चा शुरू हो गई है। पायलट की जगह इस होर्डिंग में मंत्री शांति धारीवाल को जगह दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में लगे होर्डिंग में पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट की फोटो नहीं लगाना सियासी चर्चाओं का कारण बन गया है। करीब 60 हजार कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के सम्मेलन में बुलाया गया है। इनमें 52000 बूथ अध्यक्ष, 2200 मंडल अध्यक्ष, 400 ब्लॉक अध्यक्ष, 40 ज़िलाध्यक्ष, पीसीसी पदाधिकारी, विभाग, विंग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस पदाधिकारी, एससी, एसटी, ओबीसी और आईटी विभाग पदाधिकारी, जयपुर ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद और स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं समेत करीब 60 हजार कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


पायलट के भाषणा को लेकर असमंजस 
मानसरोवर के शिप्रापथ पर पीसीसी ऑफिस का शिलान्यास और वीटी ग्राउंड पर कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। दोपहर में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लेकिन, होर्डिंग पर पायलट की तस्वीर नहीं होने के कारण सवाल ये उठ रहा है कि क्या वे सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed