{"_id":"658706ba023ec9d9ea077775","slug":"congress-president-kharge-sachin-pilot-in-charge-of-chhattisgarh-ashok-gehlot-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sachin Pilot: गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले, देर शाम पायलट बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रभारी, इस रेस से हुए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sachin Pilot: गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले, देर शाम पायलट बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रभारी, इस रेस से हुए बाहर
Sat, 23 Dec 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Dec 2023 09:41 PM IST
सार
Sachin Pilot: राजस्थान कांग्रेस के लिहाज से दो बड़े डवलपमेंट देखने को मिले। पूर्व सीएम अशोक गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात और देर शाम सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के आदेश। इन दोनों ही सियासी घटनाक्रमों का राजस्थान कांग्रेस में आने दिनों में गहरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
सचिन पायलट और अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस में शनिवार को दो बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सियासी मुद्दों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। वहीं, शाम को ही कांग्रेस आलाकमान ने राज्यों के नए प्रभारियों की सूची जारी कर दी, जिसमें सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया गया। अभी तक कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी थीं। कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है।
पायलट समर्थकों को झटका
सचिन पायलट टोंक सीट से विधायक चुने गए हैं। पायलट का राजस्थान से बाहर जाना उनके समर्थकों के लिए एक बड़ा झटका है। साथ ही यह मैसेज भी गया है कि गहलोत चुनाव से पहले कांग्रेस में जितने पावरफुल थे, अब भी उतने ही हैं।
नेता प्रतिपक्ष की रेस से बाहर हुए पायलट
राजस्थान कांग्रेस अब नेता प्रतिपक्ष की लड़ाई चल रही थी। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद अब वे इस रेस से बाहर नजर आ रहे हैं। उधर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार ने सबकों चौंका दिया था। परिणाम से पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस यहां सरकार बना सकती है, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे प्रभारी के तौर पर सचिन पायलट के सामने कई चुनौतियां होंगी।