फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress posters in Jaipur fueled political discussion in Rajasthan Ashok Gehlot and Sachin Pilot

Rajasthan: क्या नफरत के बाजार में खुलेगी मुहब्बत की दुकान? कांग्रेस के इस पोस्टर के क्या हैं राजनीतिक मायने

Tue, 28 Feb 2023 08:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 28 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रमुख चौराहों पर लगा एक पोस्टर मंत्री, विधायकों और आम लोगों को रुकने पर मजबूर कर रहा है। प्रदेश की राजनीति में इस पोस्टर की जमकर चर्चा हो रही है। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Congress posters in Jaipur fueled political discussion in Rajasthan Ashok Gehlot and Sachin Pilot
इस पोस्टर को लेकर हो रही राजनीतिक चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर अधिवेशन से वापस लौटे राजस्थान सरकार के विधायकों और मंत्रियों के बीच एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। ये पोस्टर जयपुर के हर उस प्रमुख चौराहे पर लगा है जहां से विधायक और मंत्री विधानसभा जाते है। इस पोस्टर की खास बात ये है कि यह पहली बार में गलत प्रिंट हुआ लगता है और दूसरी बार पढ़ने पर लोग रुकने के लिए मजबूर हो जाते हैं। 

विज्ञापन


6 फीट लंबा और 5 फीट चोड़ा ये पोस्टर विधानसभा में सभी नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।  इस पोस्टर को लगाने वाले अपने आप को मरूधरा के समस्त कार्यकर्ता बताते हैं। पोस्टर में सिर्फ चार लाइन ही लिखी हुई हैं, जिसमें सबसे पहले लिखा है।  
विज्ञापन

मरूधरा की है आवाज... 
राहुल गांधी जिंदाबाद 
अशोक पायलट जिंदाबाद 
सचिन गहलोत जिंदाबाद 

इन इस पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की तस्वीर लगी हुई है। पोस्टर में गहलोत और पायलट एक दूसरे की ओर हाथ जोड़कर देख रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी गलियारों में इस पोस्टर के अपने अपने मायने निकाले जा रहे हैं। कोई इस पोस्टर को सचिन पायलट समर्थकों द्वारा लगाए जाने की बात कह रहा है तो कोई कुछ और ही कहानी बता रहा है। कहा जा रहा है कि राजस्थान में अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ और ना ही ये होता नजर आ रहा है। इसलिए सचिन पायलट गुट की पहल है कि मुख्यमंत्री गहलोत के साथ की नाराजगी को खत्म कर एक नई शुरूवात की जाए। 

पोस्टर लगाने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि सचिन पायलट भी राजस्थान के एक बड़े नेता हैं। ऐसे में सीधे बातचीत नहीं की जा सकती, इसलिए ये पोस्टर एक संदेश है कि गहलोत-पायलट दोनों ही राजस्थान की आवाज हैं और कांग्रेस की जरूरत भी हैं। 

  
दूसरी तरफ गहलोत गुट के नेताओं के बीच चर्चा है कि यह तो होना ही था। हालांकि, कोई खुलकर बात नहीं करना चाहता है, लेकिन कहा ये जा रहा है कि इस पोस्टर ने बिना कुछ कहे कार्यकर्ताओं के मन की बात कह दी है।  राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान राजस्थान में खुल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed