फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress observers took feedback of Lok Sabha elections

Rajasthan: कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने लोकसभा चुनाव का लिया फीडबैक, धौलपुर से 15 दावेदारों ने पेश की दावेदारी

Tue, 06 Feb 2024 06:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Feb 2024 06:20 PM IST
सार

Rajasthan News: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। धौलपुर करौली लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक हेम सिंह शेखावत प्रदेश अध्यक्ष सेवादल और सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेंदर एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिस बैठक के बाद करौली से 20 और धौलपुर से 15 दावेदारों ने धौलपुर करौली लोकसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

विज्ञापन
Congress observers took feedback of Lok Sabha elections
कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने लोकसभा चुनाव का लिया फीडबैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैठक में मौजूद राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने प्रदेश की सरकार को पर्ची वाली सरकार बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में लगी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा 10 मार्च को धौलपुर पहुंचेगी। जिसकी तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव का फीडबैक लेने पहुंचे पर्यवेक्षकों ने बताया कि धौलपुर करौली विधानसभा से करीब 35 दावेदारों ने अपनी दावेदारी दी है। पहले धौलपुर जिला कांग्रेस के पास 27 दावेदारों की सूची थी।

विज्ञापन

 

पर्यवेक्षकों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मोदी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस मजबूती से अपना प्रदर्शन करेगी। जिसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
जिला मुख्यालय पर हुई बैठक के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा, धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा, बसेड़ी विधायक संजय जाटव, राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा और बाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed