{"_id":"64f47fadd0dff088240c97e4","slug":"congress-observer-madhusudan-mistry-holds-meeting-on-rajasthan-assembly-elections-in-jaipur-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Congress: ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री ने कॉर्डिनेटर्स को बांटे काम, चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Congress: ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री ने कॉर्डिनेटर्स को बांटे काम, चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया
Sun, 03 Sep 2023 06:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:14 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर जयपुर में एक बैठक हुई। ये बैठक सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री ने प्रदेश कार्यालय में ली। इस बैठक में 25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
जयपुर में कांग्रेस की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षकों की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में बैठक में 25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
इस दौरान मधुसूदन मिस्त्री ने लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों से ब्लॉक स्तर तक चुनाव के लिए की गईं संगठनात्मक तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्होंने चुनाव की तैयारियों के लिए रणनीति पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए निर्देश भी दिए गए। बैठक में कांग्रेस की ओर से नियुक्त कोर्डिनेटर्स को लोकसभा क्षेत्रवार कार्य विभाजित कर समन्वय की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
इस बैठक में ऑब्जर्वर शशिकांत सैंथिल, एआईसीसी द्वारा नियुक्त कोर्डिनेटर रंजीता रंजन, किरण चौधरी, डॉ. हरकसिंह रावत, शमशेर सिंह ढिल्लो, एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. राजू और मधुसूदन मिस्त्री की सहायता के लिए नियुक्त बीपी सिंह, राजेन्द्र सिंह कुम्पावत समेत 25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
केराजू ने ली विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त कोर्डिनेटर्स की बैठक
दोपहर 3 बजे कांग्रेस एससी-एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. राजू ने लीडरशिप डवलपमेंट मिशन के विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त कोर्डिनेटर्स की भी बैठक ली। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त एलडीएम कॉर्डिनेटर्स को चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए।