{"_id":"5da39c1e8ebc3e01486049f8","slug":"congress-mla-resigns-in-rajasthan-accuses-corruption-on-minister-of-gehlot-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, अपनी ही सरकार के मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, अपनी ही सरकार के मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Mon, 14 Oct 2019 03:20 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 14 Oct 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
Bharat singh kundanpur
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने रविवार को गहलोत सरकार के एक मंत्री पर भ्रष्टाचार और काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दे दिया। कोटा जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य के खनन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस पत्र में उन्होंने गहलोत से महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने के लिए सरकार को भ्रष्ट लोगों से बचाने का अनुरोध किया है। सिंह ने सीएम के बजट भाषण का भी हवाला दिया जिसमें गहलोत ने कहा था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार की बहती गंगा को खत्म करने के लिए काम करेगी। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार राजमार्ग के एक हिस्से को दुरुस्त करना चाहती है, लेकिन राज्य का खनन विभाग इसमें बाधा डाल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में कहा कि एनएच 27 पर रखरखाव के काम के लिए 208.54 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है, लेकिन बारां में खनन विभाग के एक सहायक अभियंता जाहिर तौर पर मंत्री के निर्देश पर अड़चनें लगा रहे हैं और ठेकेदार को अनुमति पत्र जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन