{"_id":"650406aa0da6c1327b09bf75","slug":"congress-mla-maman-khan-accused-of-nuh-violence-arrested-from-jaipur-haryana-police-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: हिंसा का आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान जयपुर से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर पुलिस मांगेगी रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: हिंसा का आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान जयपुर से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर पुलिस मांगेगी रिमांड
Fri, 15 Sep 2023 12:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:54 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस की एडीजी ममता सिंह ने बताया कि नूंह हिंसा के आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपी विधायक को हरियाणा की कोर्ट में पेश कर रिमांड पर मांगा जाएगा। विधायक खान पर सोशल मीडिया के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा फैलाने के आरोप में कांग्रेस विधायक मामन खान को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीम ने देर रात फिरोजपुर-झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को पकड़ा है। हरियाणा पुलिस की एडीजी ममता सिंह ने बताया कि आज आरोपी विधायक को हरियाणा की कोर्ट में पेश कर रिमांड पर मांगा जाएगा।
विज्ञापन
मामन की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा के 9 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से जुम्मे की नमाज अपने घर पर ही अदा करने के लिए कहा है। विधायक मामन के पैतृक गांव भादस और उसके आसपास पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस विधायक मामन खान पर नूंह में हिंसा भड़काने का आरोप है। हिंसा के दौरान उसने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले थे। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने विधायक मामन खान को दो बार नोटिस जारी कर तलब किया, लेकिन वह नहीं गए। उधर, कांग्रेस विधायक मामन खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। याचिका पर हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की थी, अब अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होनी है।
विज्ञापन
याचिका में विधायक मामन खान ने दावा किया है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। मामले की जांच के लिए SIT से कराई जाए। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि मामले की जांच पहले से गठित एसआईटी कर रही है।
25 अगस्त को मामन खान को नोटिस जारी कर जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं गए। जवाब में विधायक ने मेडिकल भेज दिया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। पुलिस ने 5 सितंबर को दूसरा नोटिस जारी कर उन्हें 10 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए नूंह पुलिस लाइन बुलाया गया, लेकिन वह तब भी नहीं पहुंचे। बतादें कि 31 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 6 लोग मारे गए थे, इनमें पुलिस वाले भी शामिल थे।