{"_id":"63e7930b8eab26ee6303b5c5","slug":"congress-mla-madan-prajapat-not-wear-shoes-angry-with-cm-gehlot-for-not-declaring-balotra-as-district-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत नहीं पहनेंगे जूते, इस बात पर अपनी ही सरकार से हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत नहीं पहनेंगे जूते, इस बात पर अपनी ही सरकार से हुए नाराज
Sat, 11 Feb 2023 06:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश किया। उम्मीद जताई जा रही थी कि गहलोत इस बजट में बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर विधायक मदन प्रजापत ने असंतोष प्रकट किया।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बालोतरा से कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत अपनी ही सरकार से नाराज हो गए है। जिसके बाद उन्होंने अब जूते नहीं पहनने का प्रण ले लिया। विधायक प्रजापत ने कहा कि जब तक बालोतरा को जिला घोषित नहीं किया जाता तब तक वह नंगे पैर ही रहेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश किया। उम्मीद जताई जा रही थी कि गहलोत इस बजट में बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर विधायक मदन प्रजापत ने असंतोष प्रकट किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने प्रण किया है कि जब तक बालोतरा जिला नहीं बनेगा तब तक जूते नहीं पहनूंगा। मेरा यह प्रण जारी रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर विधानसभा के बाहर बिना जूते पहने हुए अपनी तस्वीर भी पोस्ट की। विधायक प्रजापत ने सीएम गहलोत से मांग करते हुए कहा कि बालोतरा को जल्द से जल्द जिला घोषित किया जाए।
विज्ञापन