फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress leaders silent satyagraha in Karauli Rahul Gandhi

Rajasthan: राहुल गांधी की यात्रा पर हमले का विरोध, करौली में कांग्रेस नेताओं ने किया मौन सत्याग्रह

Tue, 23 Jan 2024 05:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 05:16 PM IST
सार

करौली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराज मीणा ने कहा कि मणिपुर से देश को जोड़ने और सांप्रदायिक ताकतों के विरोध में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। न्याय यात्रा का उद्देश्य देश और देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोना है। ऐसी शांतिपूर्ण न्याय यात्रा पर हमला अनैतिक और संविधान विरोधी है।

विज्ञापन
Congress leaders silent satyagraha in Karauli Rahul Gandhi
कांग्रेस नेताओं ने किया मौन सत्याग्रह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने करौली में मौन सत्याग्रह किया। राजकीय चिरंजी लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित गांधी प्रतिमा के पास बैठकर कांग्रेसियों ने दो घंटे का मौन रखा। इस दौरान हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की यात्रा पर हुए हमले को को स्वतंत्रता, सद्भावना और संविधान पर हमला बताया। प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। महिला, गरीब, पिछड़े और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। असम सरकार ने राहुल गांधी की यात्रा को रोकने का प्रयास किया।   
विज्ञापन


करौली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराज मीणा ने कहा कि मणिपुर से देश को जोड़ने और सांप्रदायिक ताकतों के विरोध में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। न्याय यात्रा का उद्देश्य देश और देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोना है। ऐसी शांतिपूर्ण न्याय यात्रा पर हमला अनैतिक और संविधान विरोधी है। उन्होंने न्याय यात्रा पर हुए हमले को सोची समझी साजिश और न्याय यात्रा को रोकने का प्रयास बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed