{"_id":"64495e074dd4e4b9d2052b09","slug":"congress-leaders-opposed-bjp-mp-said-he-tried-to-create-ruckus-in-inflation-relief-camp-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद का किया विरोध, कहा- उन्होंने महंगाई राहत कैंप में हंगामा का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद का किया विरोध, कहा- उन्होंने महंगाई राहत कैंप में हंगामा का किया प्रयास
Wed, 26 Apr 2023 11:01 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:01 PM IST
सार
कांग्रेसियों ने कहा कि सांसद चौधरी ने महंगाई राहत कैंप में हंगामा करने का प्रयास किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा क्यों जनता को परेशान करना चाहती है।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व उपाध्यक्ष फकरे मोइन, महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, डॉ संजय पुरोहित ने जिला कलेक्ट्रेट अजमेर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा विरोध करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कहा कि सांसद चौधरी ने महंगाई राहत कैंप में हंगामा करने का प्रयास किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा क्यों जनता को परेशान करना चाहती है।
विज्ञापन
गुमराह कर रही है भाजपा
कांग्रेसियों ने कहा कि राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आमजन को राहत पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की 10 कल्याणकारी योजनाओं से महंगाई राहत कैंप में आम जनता लाभांवित हो रही है और जागरूक हो रही है, जो भाजपा को नागवार गुजर रहा है। भाजपा मोदी जी के विकास के भ्रामक गुणगान कर जनता को अबतक गुमराह कर रही थी।
विज्ञापन