{"_id":"65af9a489bd28756a00c82d5","slug":"congress-leaders-demonstrated-by-keeping-silence-for-two-hours-in-jaipur-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: कांग्रेस नेताओं ने रखा दो घंटे का मौन, पूर्व मंत्री जोशी बोले- मणिपुर के हालात पर भाजपा बात नहीं करती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: कांग्रेस नेताओं ने रखा दो घंटे का मौन, पूर्व मंत्री जोशी बोले- मणिपुर के हालात पर भाजपा बात नहीं करती
Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:12 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी ने कहा- मणिपुर के हालात क्या है, इस पर भाजपा बात नहीं करती है। वहां हमारे नेताओं पर हमला हो रहा है, कोई कानून व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस को जो जन समर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा घबरा गई है।
विज्ञापन
दो घंटे मौन रहे कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को जयपुर के गांधी सर्किल पर 2 घंटे का मौन रख भाजपा का विरोध किया। मौन प्रदर्शन के बाद नेताओं ने कहा कि आज देश में क्या माहौल है, ये सबको पता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले हो रहे हैं। इससे भाजपा की घबराहट साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री महेश जोशी ने कहा- मणिपुर के हालात क्या है, इस पर भाजपा बात नहीं करती है। वहां हमारे नेताओं पर हमला हो रहा है, कोई कानून व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस को जो जन समर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा घबरा गई है। राहुल गांधी के पोस्टरों को भाजपा के गुंडे फाड़कर फेंक रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यात्रा रोकने के प्रयास किए। राहुल गांधी ने उनके भ्रष्टाचार की बात की तो वह घबरा गए। इसी कारण कांग्रेस नेताओं पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
जोशी ने कहा- भाजपा के बड़े नेता भ्रष्टाचार की बात करते हैं, लेकिन अपने नेताओं के भ्रष्टाचार पर वह कुछ नहीं बोलते। भाजपा की कथनी और करनी का यह अंतर साफ दिखाई दे रहा है।