{"_id":"636f62d7d35fa26caa1688ab","slug":"congress-high-command-will-big-decision-on-rajasthan-cm-face-acharya-pramod-krishnam-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान जल्द लेगा बड़ा फैसला, आचार्य प्रमोद ने जयपुर में किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान जल्द लेगा बड़ा फैसला, आचार्य प्रमोद ने जयपुर में किया दावा
Sat, 12 Nov 2022 02:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 12 Nov 2022 02:44 PM IST
सार
आचार्य प्रमोद ने कहा कि प्रदेश का हर एक कांग्रेस विधायक पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा है। पार्टी आलाकमान जो भी निर्णय करेगा, सभी उसे मानेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की। जोशी के सरकारी निवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान बड़ा फैसला लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला जल्द लिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकत कर निकले तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कृष्णम ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के विषय पर उनकी विधानसभा अध्यक्ष से ज्यादा बात नहीं हुई। आचार्य प्रमोद ने कहा कि प्रदेश का हर एक कांग्रेस विधायक पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा है। पार्टी आलाकमान जो भी निर्णय करेगा, सभी उसे मानेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यहां जो भी चल रहा है वह कांग्रेस आलाकमान के संज्ञान में है। कांग्रेस आलाकमान बहुत जल्द कुछ बड़े फैसले करने जा रहा है। बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम सचिन पायलट समर्थक नेताओं में से एक माने जाते हैं। वह कई बार सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष जोशी से उनकी मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन